Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

दोल और होली पर हुड़दंग कर रहे 436 गिरफ्तार

पुलिस ने हुड़दंगियों पर आपीसी के विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है

26 Mar 2024

दोल और होली पर हुड़दंग कर रहे 436 गिरफ्तार

कोलकाता। दोल और होली पर कोलकाता शहर में कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए कोलकाता पुलिस पहले से ही सख्त थी। पुलिस टीम ने सुबह से ही महानगर में कड़ी निगरानी रखी। जगह-जगह करीबन 350 पुलिस पिकेट तैनात किये गये थे। शहर की सड़कों पर सादे कपड़ों में पर्याप्त पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। शहर में पुलिस मोटर साईकिल पेट्रोलिंग टीम तैनात की गयी थी। पूरे दिन कोलकाता पुलिस की सतर्क निगरानी के कारण शहर में कोई बड़ी घटना की खबर नहीं है। 
हालांकि पुलिस की निगरानी के बावजूद नियमों के उल्लंघन की घटना सामने आई। शहर में सुबह से ही छुट्टी का माहौल था। इस दिन कोलकाता पुलिस ने खराब आचरण और हुड़दंग मचाने के आरोप में कुल 436 लोगों को गिरफ्तार किया। बताते चले कि सोमवार को दोल के दिन कुल 305 और मंगलवार को 131 हुड़दंगियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा भारी मात्रा में अवैध शराब भी जब्त की गई है। कुल मिलाकर पुलिस ने पहले दिन सोमवार को करीब 47 लीटर अवैध शराब और मंगलवार को 8 लीटर शराब जब्त की है। कार में तेज म्यूजिक के साथ लापरवाही से गाड़ी चलाने का नजारा भी देखने को मिला। ट्रैफिक उल्लघंन करने वाले भी इसमें शामिल है। 
गौरतलब है कि दोल यात्रा और होली के मौके पर कोलकाता पुलिस ने सोमवार और मंगलवार को शहर भर में अतिरिक्त सतर्कता की व्यवस्था की थी। नियम तोडऩे पर सख्त कार्रवाई की गई है। पुलिस ने हुड़दंगियों पर आपीसी के विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।  

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News